Bikaner Live

सिक्किम में राजस्थान के 3 जवान शहीद:जैसलमेर के गुमान सिंह 5 दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे

सिक्किम में राजस्थान के 3 जवान शहीद:जैसलमेर के गुमान सिंह 5 दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे

जानकारी के मुताबिक ट्रक के साथ आर्मी के दो वैन और थे। तीनों वाहन शुक्रवार सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। रास्ते में ट्रक एक मोड़ पर फिसलकर खाई में जा गिरा था। हादसे में राजस्थान के 3 जवान शहीद हो गए हैं। जिसमें जैसलमेर के जोगा गांव के रहने वाले सूबेदार गुमान सिंह सोलंकी, जोधपुर के सूखाराम और झुंझुनूं के मनोज कुमार है।

5 दिन पहले ड्यूटी पर गए थे
जैसलमेर के जोगा गांव के रहने वाले सूबेदार गुमान सिंह सोलंकी 5 दिन पहले छुट्टी काटकर सिक्किम गए थे। उनके परिवार में मां, पत्नी और 5 बच्चे हैं। किसान पिता के बेटे गुमान सिंह ने 27 साल पहले भारतीय सेना को जॉइन किया था। बताया जा रहा है कि 10 महीने बाद ही वे सेना से रिटायर होने वाले थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!