Bikaner Live

राजस्थान डेल्फिक खेलों का आयोजन जवाहर कला केंद्र में 9 से 12 फरवरी को होगा
आवेदक 8 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे….


जयपुर, 24 दिसंबर। राजस्थान डेल्फिक खेलों का आयोजन 9 से 12 फरवरी, 2023 को जवाहर कला केंद्र, जयपुर में किया जाएगा। यह खेल शास्त्रीय संगीत, भारतीय, फिल्म संगीत, लोकप्रिय संगीत, (भारतीय फिल्म संगीत के अलावा) शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य समकालीन नृत्यफोटोग्राफी (2 श्रेणियाँ) समेत कुल छह वर्गों में आयोजित होंगे एवं प्रत्येक वर्ग के लिए नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा ।
डेल्फिक काउंसिल राजस्थान की अध्यक्ष और प्रमुख शासन सचिव सहकारिता श्रीमती श्रेया गुहा ने बताया कि डेल्फिक खेलों का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण ऑनलाइन होगा, जिसमें चयनित प्रतियोगी जवाहर कला केन्द्र में आयोजित होने वाले द्वितीय चरण के लिए योग्य होंगे।
श्रीमती श्रेया गुहा ने बताया कि पात्र आवेदक 8 जनवरी, 2023 तक www.delphicrajasthan.org पर आवेदन कर सकते है । प्रतियोगियों का राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। प्रतियोगी के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 1 जनवरी तक 35 वर्ष रखी गई है ।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!