पुलिस थाना नयाशहर की प्रभावी कार्यवाही ।
> जानलेवा हमले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को किया गिरफतार । > जेल से जानलेवा हमले की साजिश रचने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफतार ।
दिनांक 02.12.2022 को जरिये पर्चा बयान श्री धीरज शर्मा ने दर्ज करवाया की दिनांक 01.12.2022 को मैं मेरे दोस्त तनुज की शादी में माखन भोग पुगल रोड बीकानेर में मेरी थार गाडी में मेरे दोस्तो के साथ आया था खाना खाने के बाद वापिस गाडी में चढते समय आरोपीगण ने मेरे साथ लाठी सरीयों से जानलेवा हमला किया तथा मेरी थार गाडी को आरोपीगण ने बोलेरों कैम्पर से टक्कर मारकर क्षति ग्रस्त कर दी व आरोपीगण ने मेरी सोने की चैन तोड ली व फायर किये वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर तफतीश श्री वेदपाल शिवराण पुनि थानाधिकारी द्वारा शुरू की गई।
वारदात की गम्भीरता को देखते हुए श्री योगेश यादव आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार व श्री अमित कुमार आईपीएस अति. पुलिस अधीक्षक शहर व श्री दीपचंद आरपीएस वृताधिकारी वृत नगर के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी नयाशहर श्री वेदपाल शिवराण पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर पूर्व में चार आरोपीगण सुभाष बिश्नोई, राकेश तर्ड, भगवानाराम व कालुराम को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाये गये। तत्पश्चात प्रकरण हाजा में फरार चल रहे अभियुक्त बंशीलाल उर्फ जोर्डन को दस्तयाब कर गिरफतार किया गया। प्रकरण हाजा में वांछित अभियुक्त संतोष कुमार उर्फ संता उर्फ संतिया जो केन्द्रीय कारागृह बीकानेर में गिरीराज अग्रवाल की हत्या काण्ड में चल रहे न्यायिक अभिरक्षा से जरिये प्रोडेक्शन वारंट हासिल कर गिरफतार किया गया। वारदात में इस्तेमाल मोबाईल को जब्त किया गया व प्रकरण में अनुसंधान जारी हैं।
गिरफतार शुदा मुल्जिम:-
1. बंशीलाल उर्फ जोर्डन पुत्र बजरंगलाल जाति ब्राहमण उम्र 25 साल निवासी शैरूणा
जिला बीकानेर। 2. संतोष कुमार उर्फ संता उर्फ संतिया पुत्र रामस्वरूप जाति बिश्नोई उम्र 20 साल
निवासी गणगौर स्कूल के पास बंगलानगर जिला बीकानेर।
1. श्री वेदपाल शिवराण पुनि. थानाधिकारी पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर।
2. श्री रामचन्द्र हैड कानि 242 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर।
टीम:-
3. श्री कैलाश कानि 769 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर। 4. श्री छगन लाल कानि 1223 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर।
















