Bikaner Live

गीत संगीत कार्यक्रम से किया जायेगा नये साल के स्वागत…


बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान की ओर से नये साल का स्वागत गीत संगीत कार्यक्रम कार्यकम से किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक मेघराज नागल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि  रविवार एक जनवरी की शाम पांच बजे टाउन हॉल में ‘जग में रह जायेगें प्यारे तेरे बोल’ शीर्षक से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी कमलकांत सोनी होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीतप्रेमी दिनेश मोदी एवं युवा व्यवसायी अनिल सोनी झूमर सा करेगें। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी सदस्य बाबू जयशंकर जोशी, बीकानेर देहात कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक, ऑटो मोबाइल व्यवसायी रामरतन धारणियां,डूंगर कॉलेज प्रिसिंपल प्रो.जीपी सिंह,डॉ.अविनाश जोधा,डॉ.राकेश रावत,डॉ.संगीता शेखावत,श्रीमति उषा कंवर,साहित्य प्रेमी नेमचंद गहलोत, सेवानिवृत पुलिस उप अधीक्षक रामनिवास मीणा , समाजसेवी मनोज मोदी/दिलीप मोदी बंधु, शांति देवी चौहान विशिष्ठ अतिथि होगें। फिल्मी संगीत के सुरो से सजे इस कार्यक्रम में मेघराज नागल,ललित मोहन शर्मा,गोपिका सोनी, मुस्कान सोनी,दाउलाल प्रजापत,चांदरतन सोनी,राधेश्याम ओझा,भावना सारस्वत, दीपिका प्रजापत, रितू सोनगरा समेत अनेक युवा कलाकार गानों की प्रस्तुतियां देगें।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!