Bikaner Live

बीकानेर में ग्रीन बीकाणा महा अभियान का शुभारंभ
soni

बीकानेर में ग्रीन बीकाणा महा अभियान का शुभारंभ

वंदे मातरम टीम द्वारा कल ग्रीनबीकाणा महा अभियान का शुभारंभ गणेश धोरे के अधिष्ठाता पंडित शिव भगवान शर्मा सारस्वत द्वारा पिंपल का वृक्ष लगाकर किया गया.

मंच के संस्थापक विजय कोचर ने बताया की वंदे मातरम टीम द्वारा कल घोरो की धरती पर नीम पिंपल खेजड़ी के वृक्ष लगाए तथा पूर्व में लगाए गए पौधों को पानी का सिंचन भी किया.

वंदे मातरम टीम के जिला संयोजक मुकेश जोशी ने बताया कि कल वंदे मातरम गीत के रचयिता बंकिमचंद्र चटर्जी जैन आचार्य तुलसी तथा रामसुखदास जी महाराज और शिवबाडी के अधिष्ठाता सोम गिरी जी महाराज की स्मृति में पौधे अलग-अलग ग्रुप में कार्यकर्ताओ द्वारा लगाए गए.

इस अवसर पर शिव कुमार दाधीच द्वारा पर्यावरण और देशभक्ति पर काव्य पाठ भी किया गया.

कोलकाता से बीकानेर पधारे वंदे मातरम टीम से जुड़े साहित्यकार महेंद्र जोशी को ग्रीन बीकानेर गौरव के रूप में सम्मानित किया गया.

मंच के संस्थापक विजय कोचर जिला संयोजक मुकेश जोशी मीडिया प्रमुख आनंद गोड संरक्षक माल चंद्र जोशी टीम प्रमुख शिव शंकर बिश्नोई किशोर बांठिया चंद्र प्रकाश करनानी ललित पारीक ललित झवर नारायण पारीक हेमंत शर्मा कन्हैया लाल लखन मदन सिंह चौहान लक्ष्मी नारायण उपाध्याय हीरालाल जी गोदारा किसन बारासा रामचंद्र सुथार धनपत मारू प्रमोद सिंह राजपुरोहित शिव कुमार दाधीच श्री नारायण देराश्री अशोक सुथार रामदयाल जी भाटी आदि कार्यकर्ता 10 -10 के समूह में पौधारोपण के कार्यक्रम को अंजाम दिया पौधे में खाद के साथ पानी की सिंचाई की.
गणेश धोरे के प्रमुख पंडित जी द्वारा वंदे मातरम टीम की सराहना करते हुए कहां की बीकानेर वासियों से अपील करता हूं कि वर्तमान परिस्थितियां देखते हुए बीकानेर के हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अपनी जिंदगी में अवश्य लगाना चाहिए और उसे बड़े होने तक देखभाल करनी चाहिए.

वंदे मातरम टीम के संस्थापक विजय कोचर ने बताया कि पिछले 32 सालों से वंदे मातरम टीम पर्यावरण के लिए काम कर रही है और वंदे मातरम टीम के कोटगेट कार्यालय से तुलसी के पौधों का निशुल्क वितरण भी किया जा रहा है.

पौधों की व्यवस्था वंदे मातरम टीम के भंवरलाल लिंबा द्वारा की गई अल्पाहार की व्यवस्था ललित पारीक और मुकेश जोशी द्वारा संयुक्त रूप से की गई.

टीम के वरिष्ठ पदाधिकारी मालचंद जोशी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया गया.

आनंद गोड मीडिया प्रमुख प्रवक्ता वंदे मातरम टीम बीकानेर

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!