पुलिस थाना छतरगढ
ऑपरेशन क्लीन स्वीप एवं हन्टर के तहत दो आरोपी गिरफतार
पुलिस थाना छतरगड की कार्यवाही >
श्री ओमप्रकाश आई.पी.एस. महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर व श्री योगेश यादव आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार सोशल मिडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट शेयर करने तथा आपराधिक गैंग के ग्रुप व उनके पोस्ट स्टेटस आदि अपलोड कर समाज मे भय व्याप्त करने वाले अपराधियों की निगरानी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत श्री सुनील कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला बीकानेर व श्री विनोद कुमार आर.पी.एस वृताधिकारी वृत्त खाजूवाला के सुपरविजन में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 31.12.2022 को श्री जयकुमार उनि थानाधिकारी छतरगढ़ मय टीम ने सोशल मिडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड करने पर थाना क्षेत्र के नरसीराम पुत्र रेखाराम जाति मेघवाल उम्र 24 साल निवासी चक 6 डीएल खरबारा पुलिस थाना छतरगढ़ व हरिराम पुत्र गणपतराम जाति नायक उम्र 27 साल निवासी चक 6 डीएल खरबारा पुलिस थाना छतरगढ़ को गिरफतार कर निरोधात्मक कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो, विडियो वायरल करने, आपराधिक प्रवृति के लोगों के ग्रुप को फॉलो करने, उनकी पोस्ट व रील का शेयर करने नवयुवको को अपराध की तरफ आकर्षित कर प्रेरित करना, जिससे नवयुवकों के सदाचरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है व आमजन मे भय व्याप्त होता है। क्षेत्र मे शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पडता है, गिरफ्तार व्यक्तियो का उक्त कृत्य कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। अतः इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने हेतु श्री ओमप्रकाश आई.पी.एस. महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रंज बीकानेर व जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के आदेशानुसार सोशल मिडिया पर लगातार निगरानी रखी जाकर ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम-
01. श्री जयकुमार भादू उ.नि. थानाधिकारी 02. श्री रविन्द्र कुमार कानि 1094
03. श्री कर्मसिंह कानि 2048
04 श्री प्रहलाद कानि 1621
पुलिस थाना छतरगढ
पुलिस थाना छतरगढ़ के राजस्थान आबकारी अधिनियम में दर्ज 72 प्रकरणों में जब्तशुदा वजह सबूतों का किया गया निस्तारण
श्री ओमप्रकाश आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेज बीकानेर व श्री योगेश यादव आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार थाना में अच्तशुदा वजह सचतों के निस्तारण के संबंध में श्री सुनील कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला बीकानेर व श्री विनोद कुमार आर.पी.एस वृत्ताधिकारी वृत खाजूवाला के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी उतरगढ श्री जयकुमार उनि के नेतृत्व में आज दिनांक 31.12.2022 को वर्ष 2008 से 2022 तक राजस्थान आबकारी अधिनियम में दर्ज 72 प्रकरणों में जब्तशुद्धा वजह सबुत अवैध शराब (हथकड देशी अग्रेनी शराब) का कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी बीकानेर के सहयोग से निस्तारण कर अवैध शराब को नष्ट करवाया गया।
विशेष भूमिका
श्री संदीप कुमार कानि] 1516
टीम-
01- श्री जयकुमार उनि धानाधिकारी
02- श्री रामचरण हैडकान 253 एच. एम. मालखाना
13- श्री संदीप कुमार कानि 1516,
04- श्री कर्मसिंह कानि 2048
(05 श्री गगनदीप कानि 2094
06 श्रीमती कुलविन्द्रकौर मकान 1502
















