Bikaner Live

पत्रकार ओम दैया को राहुल प्रियंका गांधी सेना का मीडिया इंचार्ज
soni

निर्भीक एवं ईमानदार पत्रकारिता के सशक्त उदाहरण तथा ओम एक्सप्रेस के पत्रकार ओम दैया को राहुल प्रियंका गांधी सेना का मीडिया इंचार्ज बनाया गया है।

सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने कहा कि पत्रकार दैया के सेना से जुडऩे से आरपीजी सेना मजबूत होगी तथा बुलंद तरीके से अपनी आवाज जनता तक पहुंचा सकेगी। शर्मा ने कहा कि वर्तमान में देश को ओमप्रकाश दैया जैसे निर्भीक पत्रकारों की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि आरपीजी सेना देश के सभी सम्मानित और प्रतिष्ठित हस्तियों को सेना से जुडऩे के लिए आमंत्रित करती है। 

शर्मा ने कहा कि देश के वर्तमान हालात किसी से छिपे नहीं है, ऐसे में हम सभी का फर्ज बनता है कि देश को बचाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि राहुल प्रिंयका गांधी सेना वो मंच प्रदान करती है, जहां सब अपनी बात कह सकते हैं और जनता के बीच जा सकते हैं। आरपीजी सेना में दैया की नियुक्ति पर देश के अनेक पत्रकार संगठनों, राजनीति व सामाजिक संगठनों सहित साहित्यकारों एवं लेखकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। 

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!