
राजस्थान के पाली में बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे आज तड़के 3.27 बजे जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच पटरी से उतर गए। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि इसमें किसी जनहानि की सूचना नहीं है। रेलवे ने जोधपुर से एक दुर्घटना राहत ट्रेन भेजी है।
सीपीआरओ ने कहा कि जल्द ही उच्च अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की उम्मीद है। महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे एवं अन्य उच्चाधिकारी जयपुर स्थित मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
जोधपुर के लिए: 02912654979, 02912654993, 02912624125, 02912431646
पाली मारवाड़ के लिए: 02932250324
सीपीआरओ ने कहा कि यात्री और उनके परिजन किसी भी जानकारी के लिए- 138 और 1072- पर भी संपर्क कर सकते हैं।
ट्रेन के S3 से S5 तक के डिब्बे पलटे हैं, जबकि 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। कुल 11 डिब्बे उतरे हैं। ट्रेन में एक महिला के घायल होने की सूचना है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
एक यात्री ने कहा कि मारवाड़ जंक्शन से रवाना होने के 5 मिनट के भीतर ट्रेन के अंदर कंपन की आवाज सुनाई दी और 2-3 मिनट के बाद ट्रेन रुक गई। हम नीचे उतरे और देखा कि कम से कम 8 स्लीपर क्लास के डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे। 15-20 के भीतर मिनट एंबुलेंस आ गई।
*रेल यातायात प्रभावित*
गाड़ी संख्या 12480, बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के डिब्बे जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के मध्य डिरेल हो गए हैं। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है-
*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)*
1. गाड़ी संख्या 22476, कोयंबटूर-हिसार रेलसेवा दिनांक 31.12.22 को कोयंबटूर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मारवाड़ जंक्शन-मदार-फुलेरा-मेड़ता रोड-बीकानेर होकर संचालित की जाएगी।
2. गाड़ी संख्या 14708, दादर-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 01.01.23 को दादर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मारवाड़ जंक्शन-मदार-फुलेरा-मेड़ता रोड होकर संचालित की जाएगी।
3. गाड़ी संख्या 22663, चेन्नई एगमोर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 31.12.22 को चेन्नई एगमोर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मारवाड़ जंक्शन-मदार-फुलेरा-मेड़ता रोड होकर संचालित की जाएगी।
4. गाड़ी संख्या 19224, जम्मू तवी-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 01.01.23 को जम्मू तवी से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग लूनी-भीलड़ी-पालनपुर होकर संचालित की जाएगी।
5. गाड़ी संख्या 14801, जोधपुर-इंदौर रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा-मदार- चंदेरिया होकर संचालित की जाएगी।
6. गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा होकर संचालित की जाएगी।
7. गाड़ी संख्या 14707, बीकानेर-दादर रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को बीकानेर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग लूनी-भीलड़ी-पाटन-मेहसाना होकर संचालित की जाएगी।
8. गाड़ी संख्या 16312, कोच्चूवली-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 31.12.22 को कोच्चुवली से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-पाटन-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित की जाएगी।
9. गाड़ी संख्या 11090, पुणे-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 01.01.23 को पुणे से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-पाटन-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित की जाएगी।
10. गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 01.01.23 को काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेड़ता रोड होकर संचालित की जाएगी।
11. गाड़ी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मू तवी रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-पाटन-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित की जाएगी।
12. गाड़ी संख्या 14802, इंदौर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को इंदौर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग चंदेरिया-मदार-फुलेरा-मेड़ता रोड होकर संचालित की जाएगी।
*रद्दीकरण (प्रारंभिक स्टेशन से)*
1. गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 02.01.23 को रद्द रहेगी।
*ट्रैक क्लियरेंस की टीमें घटनास्थल के लिए निकल गई है, रुट खुलने में 3 से 4 घंटे का वक़्त लग सकता हैं….*
कुल 11 डिब्बे प्रभावित, हादसा 3:27 बजे हुआ…
न्यूज़ एजेंसी ANI
*सूर्यनगरी सुपरफास्ट हादसे के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे ने मारवाड़ जोधपुर रुट से 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया…..*
*हादसे के बाद जोधपुर रेलवे कंट्रोल रूम और जयपुर रेलवे मुख्यालय सक्रिय हो गए है और स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर के अनुसार आगे की कारवाई की जा रही हैं….*
*Confirmed: सूर्यनगरी सुपरफास्ट हादसे में किसी की जान नहीं गई, घायलों में सभी की स्थिती खतरे से बाहर…..*
गाड़ी में 150 स्काउट्स भी मौजूद थे.
*इंजन से काफी पीछे चल रही बोगियां पलटी थो, बोमादडा आउटर सिग्नल पर रन थ्रू का सिग्नल नही था इसलिए गाड़ी ज़्यादा तेज़ नही थी….*
अब आगे क्या ?
रेलवे डीआरएम गीतिका पांडे मौके पर हैं, रेलवे यह रुट क्लियर करके सबसे पहले ट्रेफिक शुरू करेगा….
इसके बाद रेलवे इस हादसे से जुड़ी डिटेल इन्वेस्टिगेशन कॉल करेगा और ड्राइवर गार्ड समेत पूरे रनिंग स्टाफ और ट्रेक मेंटिनेंस से जुड़े स्टाफ की भूमिका और अन्य टेक्निकल डिटेल्स की जांच करेगा…..
ट्रैन ड्राइवर आबूरोड़ से है, अगर जांच में यह पाया गया कि वो तय स्पीड से कम था तो उसे ग्रीन सिग्नल देकर 2 दिन में वापिस तैनात किया जायेगा…
अगर जांच में आया कि ट्रेन ड्राइवर तय स्पीड से 1 किमी भी ऊपर हुआ तो हादसे का ठीकरा उसके सर चढ़ सकता हैं…
*हादसा बहुत बड़ा था लेकिन किसी को बड़ी चोट नही आई और जान नही गई….*
सूर्यनगरी की स्पीड आमतौर पर ज़्यादा रहती है लेकिन शुरआती चीज़े देखकर लगता है कि गाड़ी ज़्यादा तेज़ नहीं थी इसलिए नुकसान कम हुआ….
बाल बाल बचे….
आज सुबह 3.30 पर
सूर्य नगरी ट्रेन बांद्रा – जोधपुर मारवाड़ जंक्शन से पाली के बीच 4 से 6 डिब्बे पटरी से उतर कर पलटी होने कि खबर आ रही है
घायल यात्रियों की किसी भी प्रकार की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर किये जारी*, *02932-252801/252804 पर कर सकते हैं संपर्क*
मीडिया सूत्रों से प्राप्त c/p

















