Bikaner Live

ऊर्जा मंत्री ने गोपाल व्यास को अर्पित की श्रद्धांजलि


बीकानेर, 2 जनवरी। ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने सोमवार को स्व. गोपाल दास व्यास बीकानेरी के चौथानी ओझाओं के चौक स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गोपाल व्यास ने एक जनप्रतिनिधि और पत्रकार के रूप में विशेष पहचान बनाई। उनका निधन अपूरणीय क्षति है। इस दौरान उन्होंने गोपाल व्यास के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। इस दौरान गणेश दास व्यास, उदय शंकर आचार्य, शिव नारायण आचार्य, भंवर लाल हर्ष, पूनम चंद, मोतीलाल, विष्णु कुमार, अशोक गहलोत फैंस क्लब के अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास, गौरव व्यास, डॉ. मेघराज आचार्य, एड. अजय जोशी, नटवर आचार्य, उमेश रंगा, सरजीत सिंह, रवि कलवाणी आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि गोपाल व्यास का 15 दिसंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!