डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच राजस्थान इकाई और वन्दे मातरम मंच बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में मंगल टीका जागरूकता अभियान तीसरा चरण आज संपन्न

कोविड 19 वेक्सिन से कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता है इसके लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच ओर वन्दे मातरम् मंच के मंगल टीका जागरूकता अभियान के अंतर्गत लगातार तीसरे चरण में बाल्मीकि बस्ती बड़ी गवाड में प्रकाश नाथ मठ पर 45 प्लस के लोगों को वैक्सीन लगाई गई.
शिवीर का उद्घाटन करते हुए वंदे मातरम टीम के संस्थापक विजय कोचर और आनंद गौड़ ने कहा कि हम सबकी जिंदगी सुरक्षित करने के लिए भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिंदुस्तान की समस्त जनता को वैक्सीन बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है अतः घर का कोई भी सदस्य जो 18 साल से ऊपर है वैक्सीन लगाने से छूटना नहीं चाहिए।
इस कैंप का आयोजन वंदे मातरम टीम और श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच द्वारा रखा गया जिसमें वन्दे मातरम् मंच के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय कोचर , मंच के राष्ट्रीय महासचिव आनंद गौड़ राष्ट्रवादी थानमल पंडित सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति व सहयोग किया.
सीएमएचओ कार्यालय द्वारा वैक्सीन लगाने के लिए एक टीम भेजी गई.आज बीकानेर में वैक्सीन की कमी के बावजूद मंच के अनुरोध पर सीएमएचओ कार्यालय से टीम भेजी गई और बाल्मीकि समाज के लोगों ने वैक्सीन लगाने में उत्साह दिखाया। वाल्मीकि समाज से राष्ट्रवादी थानमल वालमिकी पंडित के नेतृत्व में धनराज जी चावरिया पनालाल जी चावरिया मुकेश जी चोहान भानी जी सियोता सुनिल जी चावरिया राहुल चावरिया लालचंद जी कँडारा रोहित चागँरा अभिषेक बारासा शिवजी विपुल गोरव पँडित आदमी कार्यकर्ताओं ने कैंप में सेवा कार्य किये।














