Bikaner Live

राजकीय उच्च• विद्यालय, प्रताप बस्ती, बीकानेर वार्षिक उत्सव सम्मान समारोह….

विद्यालय में दिनांक 20.01.2023 को शाला का वार्षिकोत्सव, पूर्व विद्यार्थी सम्मान, भामाशाह सम्मान कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कृष्णमोहन शर्मा, एडीपीसी, समसा बीकानेर तथा विशिष्ट अतिथि रोटेरी क्लब के सदस्य श्री नवीन चौहान, वार्ड पार्षद श्री शिवशंकर बिस्सा, डी पी. एल इंस्टीट्यूट से श्री कमलेश ललवानी, डॉ. उर्मिला रहे। कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थी सम्मान के साथ ही विद्यालय के प्रतिभावान छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी गई। विद्यालय विकास में धार्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए व विद्यालय विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य श्रीमती अनु पंवार ने शाला का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा सभी आगंतुको को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!