Bikaner Live

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समारोहपूर्वक
soni

श्री डूंगरगढ़, 25 जनवरी 2023
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपखण्ड स्तरीय समारोह सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं तहसीलदार राजवीर सिंह कड़वासरा की अध्यक्षता तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश प्रजापत के आतिथ्य में कस्बे के ताल मैदान स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह में मुख्य वक्ता राज्य स्तरीय स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षक डॉ. राधाकिशन सोनी ने निर्वाचन आयोग की स्थापना, मतदाता दिवस की शुरुआत, पुनरीक्षण कार्यक्रम, मतदाता पंजीकरण, आधार लिंकेज, होम वोटिंग प्रोसेस आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। समारोह में 5 नव मतदाताओं को उपखण्ड कार्यालय एवं 15 नव मतदाताओं को शाला ई एल सी की ओर से मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में मतदाता पंजीकरण, आधार लीकेज में अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर, मतदाता प्रहरियों, वोटर मित्रों, ई एल सी प्रभारियों को उपखण्ड कार्यालय की से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी ने मतदाता शपथ ली।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!