Bikaner Live

बीकानेर से रतनगढ़ जा रही बस पलटी
soni

बीकानेर नोरंगदेसर हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया है और बीकानेर से रतनगढ़ जा रही बस पलट गई हैं। नौरंगदेसर के पास हाइवे पर तेज रफ्तार में दौड़ती लोक परिवहन की बस ने पलटा खाया है। और हादसे में 10 से अधिक सवारियां घायल हो गई है। निजी वाहन, हाइवे एंबुलैंस, बीकानेर से आई एंबुलेंस से घायलों को बीकानेर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर एक गौवंश के आ जाने पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। बस गौवंश के ऊपर गिरी जिससे उसके प्राण मौके पर ही चले ही गए। जानकारी के अनुसार 3 जनें गंभीर घायल है तथा 7 से 8 जने चोटिल हुए है। नापासर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!