Bikaner Live

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना अधिस्वीकृत पत्रकारों को बीमा के लिए देनी होगी जनआधार कार्ड की जानकारी

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
अधिस्वीकृत पत्रकारों को बीमा के लिए देनी होगी जनआधार कार्ड की जानकारी
बीकानेर, 6 जुलाई। जिले के अधिस्वीकृत पत्रकारों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल करने के लिये जन आधार कार्ड, पंजीयन नम्बर की जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में देनी होगी। राज्य सरकार की वर्ष 2021-22 बजट घोषणा के अनुसार अधिस्वीकृत पत्रकारों को वर्तमान में देय मेडिक्लेम बीमा पाॅलिसी की राशि 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रूपये करते हुए यूनिवर्सल हैल्थ कवरेज में शामिल करने की घोषणा की गई है।
अधिस्वीकृत पत्रकारों को 5 लाख रूपये की मेडिक्लेम बीमा पाॅलिसी की सुविधा प्रदान करने हेतु राजस्थान स्टेट इंश्योरेंस ऐजेंसी के माध्यम से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिये जिले के सभी अधिस्वीकृत पत्रकारों के जनआधार संख्या अथवा जन आधार रजिस्ट्रेशन संख्या की जानकारी डीआईपीआर जयपुर को प्रेषित की जानी है। जिले के समस्त अधिस्वीकृत पत्रकारों को गुरुवार तक सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, बीकानेर में अपना जनआधार नंबर या रजिस्ट्रेशन संख्या की जानकारी उपलब्ध करवानी होगी। जिन अधिस्वीकृत पत्रकारों के पास जन आधार नहीं है, वे आवेदन कर आवेदन संख्या की जानकारी देवे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post