Bikaner Live

पौधारोपण की तैयारी के सम्बन्ध में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
soni

पौधारोपण की तैयारी के सम्बन्ध में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
बीकानेर, 10 जुलाई। पौधारोपण से पूर्व व बाद की तैयारी तथा नर्सरी तकनीक के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हरीश चंद्र माथुर रीपा ओटीएस में शनिवार को किया गया।


कार्यशाला के प्रारंभ में उप वन संरक्षक रंगास्वामी ई. ने कार्यशाला के उद्देश्य की जानकारी दी। संभागीय मुख्य वन संरक्षक आर के जैन द्वारा बायोमास बढ़ाने एवं नए तथा पुराने पौधारोपण स्थलों पर बीजारोपण तकनीक की जानकारी दी गई। सेवानिवृत्त उप वन संरक्षक कौशल सक्सेना एवं भीम सिंह सोलंकी द्वारा नर्सरी से पौधारोपण स्थल तक पौधों के परिवहन एवं उनके रख-रखाव तथा पौधे लगाने के बाद इनकी सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधी जानकारी दी गई। उप वन संरक्षक छत्तरगढ़ एस के आबूसरिया द्वारा पौधारोपण किए जाने के संबंध में तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यशाला में उप वन संरक्षक बीकानेर के अतिरिक्त वन मंडल स्टेज द्वितीय बीकानेर व छत्तरगढ़ के कर्मचारियों ने भाग लिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!