Bikaner Live

सनातन धर्म साधना पीठ की ओर से आगामी 22 जुलाई से 15 दिवसीय नि:शुल्क संध्या प्रशिक्षण शिविर

सनातन धर्म साधना पीठ की ओर से आगामी 22 जुलाई से 15 दिवसीय नि:शुल्क संध्या प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है!
कार्यक्रम संयोजक सुनीलम् ने बताया कि संस्था के द्वारा यह छठा नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर है ! शिविर के प्रशिक्षक सनातन धर्म प्रचारक पंडित भाईश्री होंगे ! शिविर का मूल उद्देश्य यह है की वर्तमान समय में द्विज मात्र अपने मूल सनातन कर्म से लुप्त होता जा रहा है, इसी संदर्भ में यह आयोजन समाज को सनातन की अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ! संस्था का यह प्रयास रहेगा की अधिक से अधिक द्विज भाई बंधु इस कार्यक्रम में जुड़े और लाभ लेवे !

शिविर का स्थान एसडीपी स्कूल, मुरलीधर व्यास कॉलोनी रहेगा! शिविर का समय दिनांक 22 जुलाई से सायं 6:30 बजे से 7:30 बजे तक रहेगा! आज कार्यक्रम का बैनर विमोचन अवसर पर पंडित भाईश्री सहित सुनीलम, वार्ड पार्षद सुधा आचार्य, सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तुलसीदास पुरोहित, रवि पुरोहित, एमडीवी सेलिब्रिटी ग्रुप के योगेश बिस्सा, पवन राठी, आनंद सारस्वत, रामचंद्र आचार्य, संजय रंगा आदि उपस्थित जनों ने एक स्वर में आह्वान किया के इस शिविर में अधिक से अधिक सनातनी बंधु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें !

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post