Bikaner Live

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की रजत जयंती अंतिम चरण की रथयात्रा 26 जुलाई को सालासर धाम से शुरू होगी

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की रजत जयंती अंतिम चरण की रथयात्रा 26 जुलाई को सालासर धाम से शुरू होगी


कोरोनावायरस के कारण स्थगित की गई रजत जयंती रथयात्रा 26 जुलाई को सालासर धाम से शुरू की जाएगी यह जानकारी गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति में दी गई। प्रदेश सह मंत्री मालचंद पारीक ने बताया कि संस्था के चालू रजत जयंती वर्ष में रथ यात्रा जयपुर कोटा बूंदी झालावाड़ सवाई माधोपुर टोंक होते हुए हनुमानगढ़ गंगानगर जिलों के साथ अंतिम चरण में हरियाणा प्रदेश को जाएगी राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवारी के सानिध्य में आयोजित बीकानेर महानगर की बैठक के दौरान नई जनसंख्या नीति समान नागरिक संहिता व छ्दम धर्मनिरपेक्षता बाबत विस्तार से चर्चा हुई और केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया।
शाखा अध्यक्ष योगेंद्र कुमार भाटी ने बताया कि इतिहासिक रथयात्रा के समापन पर बीकानेर में प्रचार रथ का भव्य स्वागत कार्यक्रम होगा इसी तरह हालत सामान्य रहने पर अक्टूबर अथवा दिसंबर में बीकानेर महानगर मैं संस्था का विशाल रजत जयंती महोत्सव आयोजन भी किया जाएगा।


बैठक में सचिव सुरेश शर्मा गिरिराज पारीक गोवर्धन सोनी कविता यादव कविता शर्मा लक्ष्मी नारायण मोदी सुशील शर्मा मगनलाल चांडक ने अपने विचार रखे सुरेंद्र पीपलवा ने आग्नतुको का आभार जताया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post