रंगोलाई महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
ऊर्जा मंत्री ने की सपत्नीक पूजा-अर्चना
बीकानेर, 13 जुलाई। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रंगोलाई महादेव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिन मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी निभाई।
उन्होंने सपत्नीक पूजन किया तथा देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहले दिन मंडप पूजन और प्रायश्चित कर्म सम्पन्न हुए।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प. पुरुषोत्तम व्यास ‘मीमांसाक’ के सानिध्य में आयोजित हो रहा है। इसमें प. युगल नारायण रंगा, प. बलदेव दास रंगा, प. यगेश्वर व्यास, प. राजकुमार कल्ला, प. हरि नारायण व्यास, प. राकेश एवं प. राजेश व्यास सहित विभिन्न कर्मकांडी ब्राह्मण भागीदारी निभा रहे हैं।













