Bikaner Live

हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम के बैनर का हुआ विमोचन,

जन्मोत्सव पर चमत्कारी आंटिया बाबा हनुमान मंदिर में भव्य कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा -श्रवण ओझा

बीकानेर। 6 अप्रेल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर चंदन सागर कुआं स्थित बी सेठिया गली में स्थित चमत्कारी आंटिया बाबा हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव, हनुमान जी का अभिषेक, महाआरती और प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मंदिर के पुजारी श्रवण महाराज द्वारा सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के बैनर का विमोचन हिंदू जागरण मंच के नेता जेठानंद व्यास, स्थानीय पार्षद शांति लाल मोदी, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बी. सेठिया गली मार्केट के व्यापारी मोहन लाल सोलंकी, अशोक कुमार टाक, दिलीप सिंह हाडा, मुकेश भादाणी, दिनेश भादाणी, शशिकांत शर्मा, प्रताप सिंह बडगूजर, सुनील चौधरी सहित आदि व्यापारी मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि पिछले 20 वर्षों से हनुमान जन्मोत्सव व अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां पर भव्य धार्मिक आयोजन किये जाते रहे हैं। इस अवसर पर पुजारी श्रवण महाराज ओझा ने कहा कि यह आयोजन स्थानीय निवासी व जन सहयोग से किये जाते हैं।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!