Bikaner Live

सुरपुरा गांव में अवैध शराब की दुकान पर कार्यवाही कर 14 पेटी अवैध देशी, अग्रेंजी शराब व बीयर जब्त



आरोपी भगवानसिंह के कब्जा से 07 पेटी अवैध देशी 02 पेटी अंग्रेजी शराब व 05

कार्टुन बीयर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया

आरोपी भगवानसिंह से अवैध शराब की बिक्री से अर्जित की गई राशि 4490 रुपये जब्त आरोपी भगवानसिंह के विरुध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब के संबंध में पुछताछ व अनुसंधान जारी है।

श्री ओमप्रकाश आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज बीकानेर द्वारा अवैध शराब के विक्रय एवं अवैध भण्डारण के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत तेजस्वनी गौतम आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर के निर्देशानुसार श्री सुनील कुमार आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला बीकानेर व श्री भवानीसिंह इन्दा आरपीएस वृताधिकारी वृत नोखा के निकट सुपरविजन में श्री ईश्वर प्रसाद पुनि थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किय गया। पुलिस टीम द्वारा बीट क्षेत्र में अवैध शराब के विकय व अवैध भण्डारण के संबंध में आसूचना संकलित कर दिनांक 02.04.2023 को पुलिस टीम द्वारा गांव सुरपुरा में अवैध रूप से संचालित हो रही शराब की दुकान पर कार्यवाही करते हुए अवैध देशी शराब की 07 पेटी, अग्रेंजी शराब की दो पेटी व बीयर के 05 कार्टून जब्त कर आरोपी भगवानसिंह भाटी पुत्र श्री मूलसिंह जाति राजपूत उम्र 31 साल निवासी माताजी मंदिर के पास रायसर पुलिस थाना नापासर, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी भगवानसिंह से अवैध शराब की बिकी से अर्जित की गई राशि 4,490 रूपये जब्त किये गये। आरोपी भगवानसिंह के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर आरोपी से अवैध शराब के संबंध में अनुसंधान जारी हैं।

गिरफ्तार शुदा आरोपी का विवरण :-

1. भगवानसिंह भाटी पुत्र श्री मूलसिंह जाति राजपूत उम्र 31 साल निवासी माताजी मंदिर के पास रायसर पुलिस थाना नापासर, जिला बीकानेर।

पुलिस टीम :– सर्व श्री ईश्वरप्रसाद पुनि थानाधिकारी, भोलाराम उनि कैलाश विश्नोई कानि रामस्वरूप कानि, राजेश मीणा कानि, गणेशाराम डीआर पुलिस थाना नोखा ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!