Bikaner Live

सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर – महिलाएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर, 8 से शिविर लगेगा- बीकानेर
soni

जिला पुलिस के सहयोग से कामकाजी महिलाओं व गृह कार्यों से जुड़ी महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाने के उद्देश्य से सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। जिसमें महिलाओं को आत्मरक्षा के साथ साथ साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताएं जाएंगे। पत्रकारों को जानकारी देते हुए आईपीएस देवेन्द्र विश्नोई ने बताया कि 8 से 15 अप्रेल तक यह प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं, युवतियों व बालिकाओं को आत्मरक्षा में प्रशिक्षित करना, अपराधों के प्रति जागरूक बनाना, उनके बचाव के तरीके सिखाना एवं आत्मविश्वास व मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। जिसमें जुड़ो प्रशिक्षक प्रीतम सैन एवं सोनिया सैन द्वारा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के पोस्टर का लोकार्पण संभागीय आयुक्त नीरज के पवन,आईपीएस देवेन्द्र विश्नोई, प्रीतम सैन, संजय आचार्य,गजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।

Author picture

खबर

Related Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की संगठन तैयारी बैठक।, बीकानेर शहर का सौभाग्य है हिंदुस्तान की संसद जिनके भरोसे है उन्होंने मां करणी पर भरोसा किया– मदन राठौड़

Read More »
error: Content is protected !!
Join Group
04:17