Bikaner Live

रंगोलाई महादेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न ऊर्जा मंत्री डॉ.कल्ला ने सपत्नीक की मंगल आरती
soni

रंगोलाई महादेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न
ऊर्जा मंत्री डॉ.कल्ला ने सपत्नीक की मंगल आरती
बीकानेर, 15 जुलाई। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रंगोलाई महादेव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तीसरे दिन गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले दिन मंडप पूजन एवं प्रायश्चित कर्म हुए। वहीं दूसरे दिन नवचंडी गठन, धूपाधिवास, फलाधिवास, जलाधिवास, मूर्ति परिक्रमा, पितर स्थापना, प्रायश्चित हवन सम्पन्न हुए। अंतिम दिन गुरुवार को देव प्रतिमा पूजन, प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ क्रम व पूर्णाहुति, आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प. पुरुषोत्तम व्यास ‘मीमांसक’ के आचार्यत्व में आयोजित हुआ। इसमें प. युगल नारायण रंगा, प. बलदेव दास रंगा, प. यगेश्वर व्यास, प. राजकुमार कल्ला, प. हरि नारायण व्यास, प. राकेश एवं प. राजेश व्यास सहित विभिन्न कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन किया गया। तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मंगल आरती के साथ संपन्न हुआ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!