Bikaner Live

उपनिवेशन क्षेत्र के समस्त श्रेणी के काश्तकारों के लिए ब्याज माफी योजना

बीकानेर, 4 अप्रैल। राज्य सरकार द्वारा उपनिवेशन क्षेत्र के समस्त श्रेणी के काश्तकारों (सभी श्रेणी के आवंटियों यथा सामान्य आवंटन, विशेष आवंटन व मोहरबन्द नीलामी द्वारा आवंटन आदि) को कृषि भूमि की आवंटन की 31 दिसम्बर, 2023 तक शेष रही किश्तें 1 अप्रैल 2023 से 31 दिसम्बर 2023 की अवधि में एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज में शत प्रतिशत छूट प्रदान की है।
उपनिवेशन विभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी श्रवण कुमार हटीला ने बताया कि उपनिवेशन क्षेत्र के समस्त काश्तकार अपनी बकाया किश्त राशि को 01 अप्रैल 2023 से 31 दिसम्बर 2023 की अवधि में एकमुश्त जमा कराकर इस पेटे वसूल योग्य ब्याज राशि की माफी के हकदार होंगे। राज्य सरकार द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस सम्बंध में घोषणा की गई।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!