Bikaner Live

बीकाणा ब्लड सेवा समिति के संस्थापक रवि व्यास पारीक ने दिया प्लेटलेट्स का दान।

बीकाणा ब्लड सेवा समिति के संस्थापक रवि व्यास पारीक ने दिया प्लेटलेट्स का दान।

बीकाणा ब्लड सेवा समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्रीमान रवि व्यास पारीक ने बुधवार को अपनी पावन प्लेटलेट्स पंजाब के अबोहर से आएं एक कैंसर पीड़ीत बच्चे के लिए दान देकर मानवता की सेवा का अनूठा सन्देश दिया। समिति सचिव विक्रम इछपुल्याणी के अनुसार संस्थापक महोदय रवि जी का यह प्रथम एसडीपी प्लेटलेट्स दान था और दोपहर को एक पीड़ित की पुकार पर मन मे विश्वास और दृढ़ता के साथ पीबीएम ब्लड बैंक जाकर एसडीपी संबंधित सभी टेस्ट पास किए। इस मौके पर समिति के शहर उपाध्यक्ष तरूण सिंह शेखावत, सह सचिव मुकुल डागा, अनिरुद्ध चाण्डक, आईटी सैल के हर्षित चाण्डक और ब्लड बैंक पीबीएम के डॉ विकास कलेर, डॉ ईशान जोशी, प्रशिक्षु डॉ गौतम हर्ष उपस्थित रहें।
समिति कोषाध्यक्ष इन्द्र कुमार चाण्डक, इंस्पेक्टर अरविन्द सिंह शेखावत, शरद सिंह राठौड़, जीवनदायनी लाल बून्द समूह खाजूवाला के डॉ पूनाराम रोझ और बीएसएफ के विनोद डारा ने संस्थापक महोदय को प्रथम प्लेटलेट्स दान की बधाई देते हुए मरीज के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। समिति पिछले 2 साल से भी ज्यादा समय से रक्तदान, प्लेटलेट्स दान में सेवा दे रही है, मुख्यतः बाहर के राज्यों से आएं कैंसर पीड़ितों के लिए प्लेटलेट्स की आवश्यकता होने पर समिति के रक्तमित्र और रक्तवीर हमेशा तैयार रहते है। बीकाणा ब्लड सेवा समिति के फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर से जुड़कर आप सभी जागरूक व्यक्ति जन कल्याण की सेवा भावना से पुण्य अर्जित कर सकते है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!