Bikaner Live

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा बीकानेर जिले का परिणाम घोषित…

कक्षा 5 से 12 के प्रत्येक वर्ग के प्रथम तीन विद्यार्थियों को मिलेंगे पुरस्कार….

बीकानेर 23 अप्रैल। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार, देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं शिक्षा विभाग राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला बीकानेर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा बीकानेर जिला संयोजक मुकेश व्यास एवं जिला सचिव देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 15 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। जिसमें बीकानेर जिले से 6,789 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। श्री सारस्वत ने आगे बताया कि परीक्षा परिणाम शांतिकुंज हरिद्वार से अनुमोदन के पश्चात गायत्री शक्तिपीठ बीकानेर में गायत्री परिवार जिला समन्वयक करनीदान चौधरी, परीक्षा जिला सचिव देवेन्द्र सारस्वत, दीया कौशल सिंह, प्रवीण तंवर तथा राधेश्याम शर्मा द्वारा जारी किया गया है। जिसमें जिला स्तर पर कक्षा 05 में सुर्या पब्लिक स्कूल श्रीडुंगरगढ की अंजली रेगर प्रथम, कक्षा 06 में सनसिटी इंग्लिश स्कूल नोखा की कृतिका सारस्वत प्रथम, 07 में राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय गजनेर की संगीता भाटी प्रथम, 08 में विवेकानंद इंग्लिश सीनियर सैकंडरी स्कूल खाजुवाला की आयुषी शर्मा प्रथम, 09 में सिल्वान इंग्लिश एकेडमी सुदर्शना नगर की नीलम प्रथम, 10 में आरएनआरएसवी स्कूल करनीनगर की पुनम शर्मा प्रथम, 11 में आयुष पब्लिक शिक्षण संस्थान बंगलानगर की टीना प्रजापत प्रथम तथा कक्षा 12 में श्रीबिग्गाजी शिक्षण संस्थान सीनियर सैकंडरी स्कूल सातलेरां श्रीडुंगरगढ की जसोदा सिद्ध ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से बीकानेर, नोखा, श्रीडुंगरगढ, पुगल-खाजुवाला, लूनकरनसर तहसील के कक्षा 05 से 12 की तहसील स्तर की मैरीट लिस्ट भी जारी की गई है। आगामी 14 मई को बीकानेर में आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह में जिला व तहसील स्तरीय प्रावीण्य सूची के कक्षावार विद्यार्थीयों, सर्वाधिक विद्यार्थी पंजीयक विद्यालय सुरज बालबाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय जस्सूसरगेट बीकानेर को संस्कृति भूषण ट्राफी तथा भारतीय संस्कृति विस्तार के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकगणों को उत्कृष्ट शिक्षक गरिमा सम्मान तथा विशेष उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को संस्कृति पुरोधा से सम्मानित किया जायेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!