Bikaner Live

ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग के जिलाध्यक्ष बने पंकज पारीक


ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग के बीकानेर जिले के जिलाध्यक्ष पद पर आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबू लाल जी पारीक ,

राष्ट्रीय महामंत्री धर्मेंद्र जी पारीक, राष्ट्रीय यूथ पर्सन श्री लवजीत जी पारीक जोधपुर, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत जी पारीक, राजस्थान प्रादेशिक यूथ चेयर पर्सन मनोज जी पारीक के विचार विमर्श पश्चात पंकज पारीक पुत्र श्री नवल किशोर पारीक बीकानेर को बीकानेर का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है समाज के प्रति समर्पण और क्रिया कलापों को देखते हुए उक्त नियुक्ति की गई , पिछले कई वर्षो से समाज के युवाओं पैरोकार रहे पंकज समाज के सभी कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका रखते है स्वतंत्रता सेनानी स्व श्री मूलचंद जी तिवाड़ी के दोहिते है जिनका भी समाज में योगदान अग्रणी रहा है वर्तमान में पंकज समाज में सक्रियता के साथ साथ बीकानेर रौनक रॉयल एनफील्ड के मुख्य प्रबंधक है और होटल KMR का भी प्रभार संभाल रहें है। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी ने भी उक्त नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर की है । वही पंकज पारीक ने ऑल इंडिया पारीक महासभा के समस्त पदाधिकारीगण का आभार प्रकट किया है जो विश्वास समाज के प्रबुधजन ने मुझ पर जताया है उस पर खरा उतरना मेरा प्रथम प्रयास रहेगा युवाओं को शिक्षा खेल और रोजगार के प्रति पलायन करवाना उनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी साथ ही समाज के प्रति सभी को जागरूक करना और एकजुट रहने का कार्य उनके प्रमुख एजेंडो में रहेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!