Bikaner Live

शिविर में आना हुआ सार्थक
मघाराम को मिली पेंशन, अनेक योजनाओं के लाभ की गारंटी


बीकानेर। नालबड़ी के मघाराम के लिए गुरुवार को प्रशासन गांवों के संग और महंगाई राहत शिविर में आना सार्थक साबित हुआ। आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र में जन्म तिथि अलग-अलग होने के साथ जागरुकता का अभाव होने के कारण 63 वर्षीय मघाराम अब तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित था। शिविर में पहुंचने पर अधिकारियों द्वारा मघाराम की सामाजिक सुरक्षा पेंशन हाथोहाथ स्वीकृत कर दी गई।
यहीं आयोजित महंगाई राहत शिविर के दौरान मघाराम को मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा एवं दुर्घटना बीमा येाजना के साथ ही मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लाभ की गारंटी मिली।
एक ही स्थान पर इतनी सारी सौगातें पाकर वह प्रसन्नचित दिखा। उसने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताया और कहा कि सरकार ने गरीब और जरूरतमंद को महंगाई की मार से बचाने के लिए बेहतरीन पहल की है।

जस्सूसर गेट के अंदर महंगाई राहत शिविर का दृश्य

बजरंग व्यामशाला जस्सूसर गेट के अंदर लगे महंगाई राहत शिविर मैं लोगों के चेहरे सुविधाएं पाकर खिले


सत्य वृतांत के लिए महावीर कुमार सहदेव, बीकानेर/कमर तोड़ महंगाई से जनता को राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत शिविरों के माध्यम लोगों को काफी फायदा पहुंच रहा है। यहां शिविर में लोगों का काम होने के बाद में चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है। इन शिविरों मे आमजन को 10 योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सरकार ने अधिकारियों को स्पष्ट कहां है की अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर पात्र को लाभान्वित करे। बीकानेर के जस्सूसर गेट के अंदर श्री बजरंग व्यायामशाला के पास लगे शिविर में लोगों ने पहुंचकर काफी काम करवाएं। शिविर में लगे हुए युवा संबल योजना के लाभार्थियों


बजरंग व्यामशाला के पास लगा शिविर

ने आम लोगों को सरकार की 10 योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस शिविर में 100 यूनिट घरेलू बिजली, दो हजार यूनिट किसानों को निशुल्क बिजली, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा, प्रतिमाह राशन किट, मनरेगा की तर्ज पर शहरों में भी इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के तहत 125 दिन का रोजगार और 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा जैसी योजनाएं प्रारंभ की है ।कामधेनु योजना लागू कर किसानों और पशुपालकों को मजबूत बनाने की दिशा में काफी काम कर रही है। सरकार का कहना है कि आमजन के कल्याण का जो बीड़ा उठाया है तथा आमजन से जो वादे किए हैं उन्हें हर स्थिति मैं किया जाएगा। राशन, पेशन, निशुल्क बिजली और रोजगार जैसी योजनाओं का लाभ पाकर लोग बेहद खुश नजर आए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!