Bikaner Live

विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे ऊर्जा मंत्री


बीकानेर, 1 मई। ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी 4 मई को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत भवन सेवड़ा में सेवड़ा, दादू का गांव, नेतावतों की ढाणी, गेहलोतों की ढाणी, मेहताबपुरा नवीन जल योजना कार्य का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत सेवड़ा के सभी ग्रामों की पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति का अवलोकन पीएचइडी के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ करेंगे।
ऊर्जा मंत्री 5 मई को प्रातः 11 बजे श्रीकोलायत के उप जिला अस्पताल में नवनिर्मित ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इसी प्रकार 6 मई को प्रातः 11 बजे नगरासर, देवड़ों की ढाणी, बेरा, देदावतान, जेतूंगो की ढाणी, सोफरा नगर नवीन पेयजल योजना का शुभारंभ ग्राम पंचायत भवन नगरासर में करेंगे। दोपहर 1 बजे नगरासर और ग्राम पंचायत कोलासर पश्चिम के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों की पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करेंगे।
ऊर्जा मंत्री 7 मई को प्रातः 11 बजे श्रीकोलायत के इंदों का बाला स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास विधायक निधि कोष से नवनिर्मित अंबेडकर भवन का लोकार्पण करेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!