Bikaner Live

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा का आज बीकानेर दौरा
soni


बीकानेर,भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा ने आज बीकानेर का दौरा किया। उन्होंने बीकानेर सम्भाग के चारो जिलों के अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें भ्रष्टाचार की शिकायतों के शीघ्र निवारण के निर्देश दिए। बैठक में कुछ केस पर डिस्कस हुआ। कुछ पुराने केसों को डिस्पोजल करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के सुझाव दिए गए।

गोदारा ने कहा कि भष्टाचार निरोधक ब्यूरो भ्रष्ट कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को भी सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में जानकारी दे रहा है।
गोदारा ने प्रेसवार्ता में कहा कि राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति है और एसीबी इसे लागू करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लोक कल्याण कारी योजनाओं को लागू करने में कुछ कर्मचारी भ्रष्टाचार करते हैं, राजस्व प्राप्ति विभाग में कुछ लोग गडबड करते हैं और जनता से जुडे विभागों के लोकसेवकों के खिलाफ भी भष्टाचार की शिकायते आती रहती है।ं एसीबी उन शिकायतो ंके आधार पर या खुद अन्वेषण करके भी कार्रवाई की जाती है, जिससे पारदर्शी शासन सुनिश्चित किया जा सके।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!