Bikaner Live

जानकारी के अभाव में 39 साल से नहीं बन सका माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, कैंप में मिला हाथोहाथ
soni


बीकानेर, 2 मई। जालवाली के अहमद खान के लिए महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान बड़ी राहत लाया। उसे विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। वहीं माता-पिता की मृत्यु के 39 वर्ष बाद उसे उनके मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त हुए। उसने बताया कि जानकारी के अभाव में वह अब तक अपने माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नही करवा पाया। कैंप में यह प्रमाण पत्र मिला तो उसने राहत की सांस ली और बताया कि अब वह अपने पिता के नाम की जमीन को अपने नाम करवा पाएगा। कैंप में हाथो हाथ प्रमाण पत्र जारी होने से उसने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का शुक्रिया अदा किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!