Bikaner Live

बीकानेर पीबीएम में इम्युनोलॉजी मशीन से 1 घंटे में होंगे 189 टेस्ट
soni

हार्मोन्स से जुड़ी जांचों के लिए अब मरीजों को महंगी कीमत नहीं चुकानी होगी। उनकी निशुल्क जांच पीबीएम हॉस्पिटल की बायोकेमेस्ट्री विभाग में हो सकेगी। सोमवार •को मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी ने विट्रोस 3600 इम्युनोलॉजी मशीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मशीन एक घंटे में 189 सैंपल की जांच करने में सक्षम है।

पीबीएम हॉस्पिटल में हार्मोन्स इस मशीन के लगने से कैंसर, थाइरॉइड की जांच के लिए लगाई मशीन विटामिन बी-12, एंटीबॉडी, सीपेप्टाइड, टेस्टोस्टेरोन, इंसुलिन, इस्ट्राडियोल सहित विभिन्न हार्मोन्स से जुड़ी जांच हो सकेगी। बायोकेमेस्ट्री विभाग अध्यक्ष डॉ. अनिता वर्मा ने बताया कि मशीन बहुत कम समय में बेहतर और गुणवत्तायुक्त परिणाम देगी। इससे पूर्व मरीजों को हार्मोन्स की कुछ जांचों के लिए प्राइवेट लैब से करवाना पड़ता था, जिसमें पैसा और समय दोनों खर्च होते थे। लेकिन अब मरीजों को एक ही छत के नीचे हार्मोन्स से जुड़ी विभिन्न जांचे निशुल्क उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर लैब प्रभारी डॉ.अजय श्रीवास्तव, डॉ. गजानंद

जोशी, डॉ. सुमन, डॉ. आरके व्यास, डॉ. हरदेव नेहरा, डॉ. सुरेंद्र जीनगर, डॉ. अजय बेनीवाल, डॉ. योगिता सोनी, लैन सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश स्वामी, श्रवण पंचारिया, श्रीराम उपाध्याय आदि मौजूद थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!