Bikaner Live

नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर ले जाने व बलात्कार करने आरोपी गिरफ्तार
soni


> पुलिस थाना नोख की कार्यवाही

• नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने व बलात्क का अभियुक्त श्रवणराम गिरफ्तार

> आरोपी श्रवणराम प्राईवेट स्कूल का शिक्षक हैं, जो उसी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाकर भगाकर ले गया था > आरोपी से घटना के संबंध में पुलिस कर रही गहनता से पुछताछ

दिनांक 03.05.2023 को परिवादी ने पुलिस थाना नोखा पर उपस्थित होकर अपनी नाबालिग पुत्री को आरोपी श्रवणराम पुत्र दीपाराम मेघवाल निवासी बिरमसर द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने बाबत रिपोर्ट पेश की। जिस पर अभियोग दर्ज कर अपर्हता की तलाश व अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमती तेजस्वनी गौतम आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर के निर्देशानुसार व श्री दीपक कुमार शर्मा आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर श्री भवानीसिंह इन्दा आरपीएस वृताधिकारी नोखा के निकट सुपरविजन में श्री ईश्वर प्रसाद पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना नोखा के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रकरण में पीड़िता व आरोपी की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित गति से कार्यवाही करते हुए तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पीड़िता व आरोपी की संभावित स्थानों पर तलाश कर दिनांक 08.05.2023 को पीड़िता को दस्तयाब किया गया। प्रकरण में आरोपी श्रवणराम पुत्र दीपाराम जाति मेघवाल उम्र 28 साल निवासी बिरमसर पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगाकर ले जाकर उसके साथ बलात्कार करना पाया जाने पर आरोपी श्रवणराम को बाद अनुसंधान आज दिनांक 09.05.2023 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी

श्रवणराम पीड़िता के गांव की प्राईवेट स्कूल में शिक्षक हैं तथा उसी स्कूल में पीडिता पढ़ाई करती थी। आरोपी श्रवणराम ने नाबालिग पीडिता को अपने प्रेमजाल में फंसाकर भगाकर ले गया। आरोपी श्रवणराम से गहनता से अनुसंधान किया जा रहा हैं।

गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण :-

01. श्रवणराम पुत्र दीपाराम जाति मेघवाल उम्र 28 साल निवासी बिरमसर पुलिस थाना

नोखा जिला बीकानेर। पुलिस टीम – सर्व श्री ईश्वर प्रसाद पुनि, सुरेशसिंह सउनि बलवानसिंह हैड कानि कैलाश बिश्नोई कानि, निर्मला मकान पुलिस थाना गोरखा गोकुलचंद हे

कानि, मानसिंह, गणेश कानि थाना रणजीतपुरा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!