Bikaner Live

जिला स्तरीय हाथकरघा बुनकर पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित…

बीकानेर,19 मई। राज्य के हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष में बुनकरो को नगद पुरस्कार देने का प्रावधान किया है।
जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरघा बुनकर 2 जून तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसमें वही बुनकर पात्र हैं, जो हाथकरघा पर बुनाई कार्य में पिछले 3 वर्षो से कार्य कर रहे हैं एवं जिन्हें गत 03 वर्षो से इस पुरस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया है। पात्र हाथकरघा बुनकर अपना आवेदन, कार्यालय महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र रानी बाजार में जमा करवा सकते हैं।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!