Bikaner Live

माणकासर का पशुचिकित्सा उप केन्द्र पशुचिकित्साल में क्रमोन्नत

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने मुख्यमंत्री व पशुपालन मंत्री का जताया आभार

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने मुख्यमंत्री व पशुपालन मंत्री का जताया आभार

 

 

माणकासर का पशुचिकित्सा उप केन्द्र पशुचिकित्साल में क्रमोन्नत 

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने मुख्यमंत्री व पशुपालन मंत्री का जताया आभार

बीकानेर, 22 जुलाई। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने विधानसभा क्षेत्र कोलायत के माणकासर के पशुकित्सा उप केन्द्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया का आभार व्यक्त किया और क्षेत्रवासियों को इसके लिए बधाई प्रेषित की है।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने बजट घोषणा 2021-22 में पशु चिकित्सा उप केन्द्रों को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने की घोषणा की थी। इसी के तहत कोलायत विधानसभा क्षेत्र के माणकासर के उप पशुचिकित्सालय केन्द्र को क्रमोन्नत किया गया है। उन्होंने बताया कि पशुचिकित्सालय की सुविधा मिलने से माणकासर क्षेत्र के पशुपालकों को अपने पशुओं के उपचार में और अधिक सुविधा मिलेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post