Bikaner Live

अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार का सर्वोच्च लक्ष्य-डॉ. कल्ला जलदाय मंत्री ने सियाणा में किया नलकूप का उद्घाटन

डॉ. कल्ला जिला कलक्टर
सेवा संस्थान का सघन पौधरोपण अभियान प्रारम्भ

ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने रंगोलाई महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक
विश्व मंगल की कामना के साथ किया पूजन

ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला के सोमवार को बीकानेर में कई कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में लिया भाग
अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार का सर्वोच्च लक्ष्य-डॉ. कल्ला
जलदाय मंत्री ने सियाणा में किया नलकूप का उद्घाटन
बीकानेर, 26 जुलाई। जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने सोमवार को सियाणा भैरव मन्दिर में ग्रामीण जल योजना के तहत 16.23 लाख रुपये की लागत से बने नलकूप का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्ती कार्य हो रहे हैं। जगह-जगह ट्यूबवेल और हैंडपंप स्वीकृत किए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पेयजल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। पानी की नई टँकियां बनाई जा रही हैं। बीकानेर शहर की वर्ष 2052 की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लगभग 600 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गति रुकी नहीं है और हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। आज राज्य में नई सड़कें बन रही हैं। विद्युत व्यवस्था में आमूलचूल सुधार हो रहा है। नए स्कूल और कॉलेज प्रारम्भ किए जा रहे हैं। युवाओं के रोजगार के नए रास्ते खुले हैं। जल्दी ही पैंतीस हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। ऊर्जा विभाग में 2 हजार 670 पद भरे जाएंगे। जलदाय विभाग में भी नई भर्तियों की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में अनवरत कार्य हो रहा है।
डॉ. कल्ला ने आमजन से जल बचत का आह्वान किया तथा कहा कि प्रत्येक व्यक्ति बूंद-बूंद पानी का महत्त्व समझे और इसका सदुपयोग करे।उन्होंने कहा, हमारे पूर्वज प्याऊ, कुँए और बावड़ियां बनवाते थे। शास्त्रों में इसकी बड़ी महत्ता है। उन्होंने जल को रत्न बताया और कहा कि इसके बिना जीव के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि सियाणा में विद्युत आपूर्ति सहित सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। शीघ्र ही इसका समाधान किया जाएगा। इस दौरान मन्दिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों द्वारा डॉ. कल्ला का अभिनन्दन किया गया। इससे पूर्व उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर तथा स्विच ऑन कर हैंडपंप का विधिवत उद्घाटन किया।
भैरव मंदिर में की पूजा अर्चना
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने सियाणा भैरव मंदिर में पूजा अर्चना की तथा प्रदेश में खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय शर्मा, कोलायत उपखण्ड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर, झंवरलाल सेठिया, सियाणा सरपंच मनोहर सिंह भाटी, हरि सिंह सांखला,भैरुं सिंह सांखला, बच्छराज छंगाणी, झंवरलाल ओझा, अशोक कुमार छंगाणी, गोपाल भादाणी, बुलाकी दास छंगाणी, धर्मेंद्र छंगाणी, रूपकिशोर ओझा और राजेंद्र कुमार छंगाणी आदि मौजूद रहे।

प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पेड़ लगाए और इसकी देखभाल भी करे-डॉ. कल्ला
पौधारोपण जैसे अभियानों में स्वयंसेवी संस्थाओं की पहल अनुकरणीय-जिला कलक्टर
सेवा संस्थान का सघन पौधरोपण अभियान प्रारम्भ
बीकानेर, 26 जुलाई। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला और जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को भीनासर स्थित मुरली मनोहर धोरा परिसर में सेवा संस्थान के सघन पौधारोपण अभियान की शुरूआत की।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुरली मनोहर धोरा, स्वामी रामसुखदास जी महाराज की तपोभूमि है। यह जन-जन की आस्था का केंद्र है। सेवा संस्थान द्वारा यहां पौधरोपण और इनकी देखभाल का बीड़ा उठाना सराहनीय है। डॉ कल्ला ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए तथा इसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा पेड़-पौधे ऑक्सीजन के महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। इसके मद्देनजर ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोग भागीदारी निभाएं।
डॉ. कल्ला ने कहा कि कोविड काल में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा बेहतरीन प्रबन्धन किया गया, जिसकी बदौलत किसी को अनावश्यक परेशानी नहीं हुई। अस्पतालों में आधारभूत सुविधाओं में इजाफा हुआ।
जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। घर-घर औषधि अभियान के तहत औषधीय महत्त्व के पौधे आमजन तक पहुंचाए जा रहे हैं। ऐसे अभियानों में स्वंयसेवी संस्थाओं का योगदान अनुकरणीय तथा दूसरों के लिए प्रेरणादाई है।
सेवा संस्थान के अध्यक्ष त्रिलोकी नारायण कल्ला ने बताया कि अगले दो वर्षों में संस्था द्वारा मुरलीमनोहर धोरा परिसर में दस हजार पौधे लगाए जाएंगे उन्होंने संस्था द्वारा कोरोना काल के दौरान सामाजिक सरोकार के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, किशन जी महाराज, श्यामसुंदर जी महाराज, अजय सेठिया, बसन्त डागा, अभिषेक गहलोत, योगेश गहलोत, मोनू मारू, रिद्धकरण सेठिया, ललित दफ़्तरी, महेंद्र बोथरा, हेमन्त यादव, प्रकाश पुगलिया, श्रीराम सियाग, हजारी देवड़ा, सोहन लाल चौधरी, दिलीप बांठिया, मनीष जोशी, नरसिंह मिमानी, धर्मवीर नाहटा, नरेश चुग, बंशीलाल तंवर, विक्की चड्डा, संजय चौधरी, किशन सांखला मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिव गहलोत ने किया। बद्री गहलोत ने आभार जताया।

ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने रंगोलाई महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक
विश्व मंगल की कामना के साथ किया पूजन
बीकानेर, 26 जुलाई। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला ने सोमवार को रंगोलाई महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया तथा विश्व मंगल की कामना के साथ शंकर भगवान का पूजन किया।
ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने श्रावण मास के पहले सोमवार के दिन रंगोलाई महादेव मंदिर में गणेश पूजन के साथ साथ अमृत रूद्राभिषेक भी किया।उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्री पाठ किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का महीना है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!