Bikaner Live

“निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर” -पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर एवं कैनाइन वेलफेयर सोसाइटी
soni

बीकानेर 06 जुलाई। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर एवं कैनाइन वेलफेयर सोसाइटी, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार (6 जुलाई) को विश्व जूनोसिस दिवस के उपलक्ष में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जायेगा। वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर के अधिष्ठाता प्रो ए.पी. सिंह ने बताया कि रेबीज बीमारी की संक्रामकता रोकने हेतु एवं आमजन को रेबीज के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने हेतु राजकीय पशुचिकित्सालय के सामने, पुष्करणा भवन, जस्सुसर गेट, बीकानेर में पालतु एवं आवारा श्वानो के लिए एक दिवसिय निःशुल्क रेबीज टीकाकारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अधिक से अधिक श्वान पालक भाई गुरूवार को प्रातः 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक शिविर में पधारकर निःशुल्क रेबीज टीकाकरण का लाभ उठा सकते है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!