Bikaner Live

आवंटन सलाहकार समिति की बैठक में 102 प्रकरणों का हुआ निस्तारण….
soni


बीकानेर, 10 जुलाई। बज्जू उपखंड कार्यालय में सोमवार को आवंटन अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी बज्जू हरि सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आवंटन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में आपदा प्रबंधन मंत्री और खाजूवाला विधायक श्री गोविंद राम मेघवाल, ऊर्जा मंत्री और श्रीकोलायत विधायक श्री भंवर सिंह भाटी, बज्जू खालसा पंचायत समिति प्रधान श्रीमती पप्पू देवी, तहसीलदार राजस्व बज्जू एवं सरपंच ग्राम पंचायत बज्जू खालसा, राववाला बीकमपुर, गोगडियावाला उपस्थित रहे।
बैठक में आवंटन सलाहकार समिति के सदस्यों की सहमति के उपरान्त टीसी आवंटन, बालिग पुत्र आवंटन नियमन एवं भूमिपूर्व सैनिक आवंटन किये गये। शेखावत ने बताया कि इस दौरान कुल 102 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!