Bikaner Live

प्रतिभा सम्मान समारोह से ही होगा प्रतिभा का उद्भव – सिद्धि कुमारी


बीकानेर प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत क्षेत्र के अरुणोदय विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुँचकर बीकानेर पुर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक सिद्धि कुमारी ने छात्र -छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए। इस आयोजित हुए कार्यक्रम में शामिल होकर विधायक ने यहां 200 से अधिक विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धि कुमारी ने विद्यार्थियों से कहा कि आप सही मन लगाकर पढ़ाई करें और हर साल अच्छे नंबरों से पास होकर जिले और राज्य का नाम गौरवान्वित करें । स्कूल में किसी तरह की कमी हो और आपको किसी सुविधा की जरूरत पड़े तो हमें बताएं। हम हर संभव कोशिश करके आप लोगों को सुविधा उपलब्ध कराएंगे ताकि आपकी पढ़ाई में कोई रोड़ा न हो। विधायक ने कहा कि आप लोग अभी से अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए खूब मेहनत करें। मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। आपकी मेहनत सफल जरूर होगी। इस दौरान कुछ विद्यार्थियों से उनके लक्ष्य के बारे में भी पूछा। इस पर विद्यार्थियों ने डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर सहित अन्य पदों जाने की बात कही । इस अवसर पर भाजपा जिलाअध्यक्ष विजय आचार्य , जिला महामंत्री मोहन सुराना , मण्डल अध्यक्ष जेठमल नाहटा , महिलामोर्चा महामंत्री सरिता नाहटा , सीखरचंद बैद , मघाराम नाई , विजय बाफना , प्रीति माहेश्वरी , साथ रहे शालाप्रधान रामचंद्र आचार्य , संस्थापक अभिषेक आचार्य सहित समस्त स्टाफ ने विधायक का शाल औढ़ाकर सम्मान किया व आयोजक गोविंद सारस्वत , हेमंत कातेला ने कार्यक्रम की पूरी जानकारी देते हुवे बताया की आज बीकानेर के सर्वसमाज के 275 से भी अधिक प्रतिभाओं। का सम्मान होगा जिसमे अलग अलग श्रेणी के छात्र छात्रायें हैं वि इन्होंने मुख्य अतिथि के नाते विधायक का स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मान किया
कार्यक्रम का संचालन विनय हर्ष ने किया

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!