Bikaner Live

विद्यार्थियों ने जानी मतदान से जुड़ी जानकारी, मतदान के लिए प्रत्येक पात्र को जागरूक करने का लिया संकल्प

बीकानेर, 31 जुलाई। शिक्षण संस्थाओं में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सोमवार को जारी रहा।
अभियान के तहत बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस से जुड़े विद्यार्थियों को वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करने के साथ मतदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदान की शपथ ली और इसके लिए प्रत्येक मतदाता को प्रेरित करने का संकल्प लिया।
वहीं, दूसरी ओर एएलएमटी हरिहर राजपुरोहित ने सोमवार को गिरधर दास मूंधड़ा उच्च मावि, राउमावि प्रताप बस्ती, सेंट एनएन आरएसवी मुक्ता प्रसाद में विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में समझाया। पहली बार ईवीएम एवं वीवीपैट को देखकर विद्यार्थियों ने इनकी कार्यप्रणाली को जाना-समझा। कई विद्यार्थियों ने मॉक पोंलिग के दौरान ईवीएम मशीन का बटन दबाकर वीवीपैट मशीन निकलने वाली पर्ची से मिलान किया। विद्यार्थियों द्वारा ईवीएम के दो बटन साथ दबाने, राजनीतिक पार्टियों के सोलह से ज्यादा उम्मीदवार होने, किसी दूसरे की पहचान आईडी के माध्यम से वोट देने की कोशिश करने जैसे कई सवाल स्वीप दल के सदस्यों से पूछे। इस दौरान शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों ने समय-समय पर प्रार्थना सत्र एवं विशेष अवसरों पर मतदाता जागरूकता से जुड़ी जानकारियों को विद्यार्थियों के साथ साझा करने का भरोसा जताया। जिला परिषद की सीईओ एवं स्वीप प्रभारी नित्या के. ने बताया जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता जागरुकता अभियान का उद्देश्य विद्यालयों-महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ निर्वाचन प्रणाली की जानकारी देना है। इसके लिए सतत कार्यवाही की जा रही है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

*”एक महिला जब स्वयं सशक्त होती है, तो वह केवल अपना घर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदल देती है। महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना ही वास्तविक सशक्तिकरण है।: शांता भूरा*

Read More »
error: Content is protected !!