Bikaner Live

महादेव का 41 किलो पंचामृत से अभिषेक

नोखा यहां तहसील परिसर स्थित अर्केश्वर महादेव मंदिर में विगत वर्षों की भांति मंदिर पुजारी पंडित राम किशन पंचारिया के सानिध्य एवं अर्केश्वर महादेव ग्रुप के दिनेश सिंह राजपुरोहित की अगुवाई में 3 जुलाई से 31 अगस्त तक चलने वाली भगवान महादेव की विशेष पूजा अर्चना में श्रावण मास (अधिक मास) के पांचवे सोमवार 7 अगस्त को देवाधिदेव महादेव का 41 किलो पंचामृत से अभिषेक एवं 1008 पेड़ा मिष्ठान से सहस्त्र सन किया गया। पूजा टीम सदस्य इन्द्रचन्द मोदी ने बताया कि पूजा करने वाली इस टीम में दिनेशसिंह राजपुरोहित, मोहित जोशी, सुरेशकुमार झंवर, ललित चितलंगी, ओमप्रकाश राठी, जयकरण चारण, मालचन्द सेवग, इन्द्रचन्द मोदी, विजय मारू , शिवलाल सुथार, हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश, मदन जोशी, हरी पारीक, बाबूलाल साध, श्यामसुंदर सोनी, घनश्याम सेवग, गोपाल मालाणी, गोपीकिशन पांणेचा, पियूष भूरा, महादेव नाई, कैलाश पारीक सहित अनेकों शिव भक्तों ने भगवान महादेव की मंत्रोचार के साथ विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना व अभिषेक और सहस्त्र सन करते हुए भगवान शंकर से मनते मांगी और घर परिवार व देश में शांति एवं सौहार्द वातावरण की कामना की ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

*”एक महिला जब स्वयं सशक्त होती है, तो वह केवल अपना घर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदल देती है। महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना ही वास्तविक सशक्तिकरण है।: शांता भूरा*

Read More »
error: Content is protected !!