Bikaner Live

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंध समिति की बैठक-मंगलवार को आएंगे जैदिया


बीकानेर, 7 अगस्त। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किशनलाल जैदिया मंगलवार प्रातः 8 बजे राजकीय वाहन में झुंझुनू से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे श्री डूंगरगढ़ पहुंचेंगे। जैदिया दोपहर 2‌ बजे श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में जनसुनवाई करेंगे तथा अधिशासी अधिकारियों व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे एवं नवीन सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया का जायजा लेंगे तथा शाम 5 बजे झुंझुनू के लिए प्रस्थान करेंगे।

बैठक मंगलवार को
बीकानेर, 7 अगस्त। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंध समिति की बैठक मंगलवार को सुबह 11:30 बजे जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. ने दी तथा बताया कि बैठक में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन का अनुमोदन तथा अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी।

Author picture

खबर

http://

Related Post

*”एक महिला जब स्वयं सशक्त होती है, तो वह केवल अपना घर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदल देती है। महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना ही वास्तविक सशक्तिकरण है।: शांता भूरा*

Read More »
error: Content is protected !!