Bikaner Live

पार्टी के बूथ अध्यक्षों की 50 वर्षो की साधना का फल है आज केंद्र में मजबूत सरकार है–ओम सारस्वत
soni

बीकानेर पूर्व, पश्चिम विधानसभा में बूथ विजय संकल्प बैठक आयोजित

भारतीय जनता पार्टी के “बूथ विजय संकल्प” अभियान की पूर्व व पश्चिम विधानसभा की बैठक आज शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे प्रदेश प्रवासी ओम सारस्वत उपस्थित रहे इस बैठक में बूथ विजय संकल्प अभियान बैठक में बूथ अध्यक्ष, बी. एल. ए. 2, बूथ प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी के जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे प्रवासी ओम सारस्वत ने कहा पार्टी के बूथ अध्यक्षों की 50 वर्षो की साधना का फल है आज केंद्र में भाजपा की मजबूत सरकार है और यही बूथ अध्यक्ष आगामी विधानसभा चुनावों में कड़ी मेहनत से हर मोर्चे पर विफल कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे बूथ विजय संकल्प बैठक में हमें बूथ को जीतने का संकल्प लेना है भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ता मजबूती से पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं हम सबको अपने-अपने बूथ पर भाजपा को जिताने के लिए लगातार कार्य करते रहना है विकास के जितने कार्य केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किए हैं, वह ऐतिहासिक है नरेंद्र मोदी की योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है उनकी योजनाओं को बूथ अध्यक्ष घर घर तक लेके जाएंगे। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कांग्रेस सरकार मुफ्त की रेवड़ियां बांटकर आमजनता का खजाना खाली कर रही है राजस्थान पर कर्ज का बोझ भी बढ़ रहा है कांग्रेस का कोई भी नेता अपराध, महिला उत्पीड़न और पेपर लीक की बात नहीं कर रहा है जनता के रुपए दोनों हाथों से अपने झूठे प्रचार पर लुटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डबल इंजन की सरकार आ रही है, फिर राजस्थान वास्तविक विकास की राह पर चलेगा उन्होंने कहा कि भाजपा पर जनता का अटूट विश्वास है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों के साथ भाजपा 150 प्लस के साथ बहुमत की सरकार बनाएगी। आज की बैठक में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, पूर्व विधानसभा प्रभारी सत्यप्रकाश आचार्य, पश्चिम विधानसभा प्रभारी गोपाल मारू, मुमताज अली भाटी, महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, नरेश नायक, अविनाश जोशी, अभियान के संयोजक अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी, सहसंयोजक अरुण जैन, विजय उपाध्याय ने अपने विचार रखे। आज की बैठक में भगवान सिंह मेड़तिया, सुषमा बिस्सा, अशोक मीणा, मनीष सोनी, मधुरिमा सिंह, नरसिंह सेवक, जेठमल नाहटा, विनोद करोल, अभय पारीक, कमल आचार्य, चंद्र प्रकाश गहलोत, कपिल शर्मा, दिनेश महात्मा, मुकेश ओझा, सुमन छाजेड़, विक्रम सिंह भाटी, श्याम सुंदर चौधरी, पंकज अग्रवाल, जतिन सहल, दिलीप पूरी, रामकुमार व्यास, अनिल हर्ष, दुर्गा शंकर व्यास, सुधा आचार्य, दुलीचंद सेवग, तरुण स्वामी साथ बूथ अध्यक्ष, बी. एल. ए. 2, बूथ प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!
Join Group
14:31