Bikaner Live

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन बीकानेर के तत्वाधान मे
विशाल रक्तदान शिविर कल




ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के महामंत्री कॉम शिव गोपाल मिश्रा के जन्मदिन
(15 अगस्त) के उपलक्ष्य पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन बीकानेर मंडल एवं उत्तर पश्चिम रेलवे क्लब बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल स्वेच्छिक रक्तदान शिविर 14 अगस्त सोमवार
को रेलवे प्रेक्षाग्रह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पास बीकानेर में किया जाएगा जिसके उदघाटनकर्ता कॉम मुकेश माथुर महामंत्री नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन जयपुर एवं मुख्य अतिथि डॉ.आशीष कुमार मंडल रेल प्रबधक बीकानेर होंगे
इस पुनीत कार्य के लिए बीकानेर मंडल के सूरतगढ़, हनुमानगढ़, भटिंडा, सिरसा, हिसार, श्रीगंगानगर, चूरू, रतनगढ़, लालगढ ,बीकानेर, लालगढ़ वर्कशॉप शाखा के लगभग 450 के करीब रक्तवीर रेल कर्मचारी अपना रक्तदान देगे ,इसकी समस्त तैयारी के लिए बीकानेर मंडल के मंडल सचिव कॉम प्रमोद यादव ने आज रेलवे प्रेक्षाग्रह का निरीक्षण किया और बीकानेर के बाहर से आने वाले सभी रेल कर्मचारियों के लिए जो इस विशाल रक्त शिविर मे भाग लेंगे उसके लिए टीमें बनाई गई है ये रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
इस प्रोग्राम में भाग लेने के लिए
कॉम मुकेश माथुर महामंत्री नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन जयपुर आज शाम 7 बजे प्रयागराज ट्रैन से रेल मार्ग द्वारा बीकानेर आ रहे है।
कॉम विजय श्रीमाली ,कॉम गणेश वशिष्ठ, कॉम दिनेश सिंह, कॉम मोहम्मद सलीम कुरेशी, कॉम जितेंद्र, कॉम राजेन्द्र सिंह शेखावत, कॉम अंसार अहमद, कॉम मुस्ताक अली, कॉम तेजकरण व्यास, कॉम दीनदयाल,कॉम शिवानंद, कॉम पवन कुमार बीकानेरी, कॉम शशिकांत,कॉम महावीर, कॉम संजय, मुकेश मीना, आशुराम, रईस , विजय ,भंवर , धर्मेंद्र निर्माण, शत्रुघन पारीक, के साथ अन्य साथी मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!