Bikaner Live

1000 जैन धर्मावलंबी हुए शत्रुंजय यात्रा को रवाना । रांका, कोचर एवं कल्याणी ने दिखाई हरी झंडी


बीकानेर से पालीताणा के लिए यात्री संघ आज लालगढ रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। संघ में लगभग 1000 जैन धर्मावलंबी शत्रुंजय यात्रा के लिए जा रहे हैं। जैन संप्रदाय में यह मानयता है अगर आपने शत्रुंजय कि यात्रा नहीं की तो आप अभी तक अपनी माता की गर्भ में ही निवास कर रहे हैं आपका अभी तक जन्म नहीं हुआ है। संघ को रवाना करने के लिए दिल्ली से खरतरगच्छ सहत्रशताब्दी वर्ष समारोह के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित नाहटा पधारे साथ ही यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, विजय कोचर एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, डी आर यू सी सी सदस्य नरेश मित्तल, जैन महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन बधानी, अनंतवीर जैन, रमेश अग्रवाल, वीरेंद्र किराड़ू, विजय चन्द बांठिया संघ को विदाई देने रेलवे स्टेशन पधारे।
सभी ने संघ के लाभार्थी परिवार बाबूलाल जी घेवरचंद जी संतोक चंद जी नरेंद्र जी मुसरफ, थानमलजी पवन जी बोथरा एवं रसरचना परिवार का बहुमान एवं सम्मान किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

*”एक महिला जब स्वयं सशक्त होती है, तो वह केवल अपना घर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदल देती है। महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना ही वास्तविक सशक्तिकरण है।: शांता भूरा*

Read More »
error: Content is protected !!