Bikaner Live

श्रीडूंगरगढ़ के प्रसिद्ध आडसरबास माताजी मंदिर समिति के हुए चुनाव सम्पन्न

श्रीडूंगरगढ़ के प्रसिद्ध आडसरबास माताजी मंदिर समिति के हुए चुनाव सम्पन्न। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

कस्बे के आडसरबास माताजी मंदिर के द्विवार्षिक चुनाव श्रीकिशन व्यास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी रामचंद्र राठी ने बताया कि गजानन्द मूंधड़ा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। समिति के मंत्री पद पर हरिप्रसाद मूंधड़ा को और कोषाध्यक्ष अशोक व्यास को सर्व समिति से बनाए गए।चुनाव अधिकारी रामचंद्र राठी ने बताया है कि कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष और मंत्री आपसी विचार विमर्श के बाद करेंगे।

यह समिति मंदिर में होने वाले विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन करेगी। इस अवसर पर हरिप्रसाद तापड़िया, नारायण कलानी, रामोतार मूंधड़ा, रमेश व्यास, नंदकिशोर राठी, मनोज तापड़िया, पवन राठी, सुशील डागा, शिवप्रसाद मूंधड़ा, अशोक दर्जी, पवन व्यास, घनश्याम डागा, जगदीश प्रसाद लखोटिया, गोपाल तापड़िया, जगदीश ब्यास। तुलसीराम चोरडिया,जगदीश राठी, सुदीप राठी ललित झालरिया सहित कस्बे के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शांतिपूर्वक चुनाव होने पर चुनाव अधिकारी रामचन्द्र राठी श्रीडूंगरगढ़ की प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारी ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर सभी को धन्यवाद दिया। यह जानकारी सुदीप राठी ने दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

*”एक महिला जब स्वयं सशक्त होती है, तो वह केवल अपना घर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदल देती है। महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना ही वास्तविक सशक्तिकरण है।: शांता भूरा*

Read More »
error: Content is protected !!