Bikaner Live

सीएमएचओ ने उप स्वास्थ्य एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण


बीकानेर, 8 सितंबर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पवार ने शुक्रवार को माणकासर के उप स्वास्थ्य केंद्र एवं बज्जू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में दवाईयों और जांचों की उपलब्धता, वार्ड की स्थिति, मरीजो की संख्या, स्टाफ की उपस्थिति, साफ-सफाई, बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वार्डों का निरीक्षण किया। मरीजों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली और इनके प्रचार प्रसार के निर्देश दिए।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!