Bikaner Live

नेताजी फैन्स क्लब के जागरण में बाबा के गूंजे जयकारे…

बीकानेर। 9/9/2023, शनिवार की रात्रि को नेता जी फैंस क्लब द्वारा बाबा रामदेव जी का विशाल जागरण शहर के बाहरी क्षेत्र रानी बाजार लकी मॉडल स्कूल के आगे आयोजित किया गया। नेता जी फैन्स क्लब के अध्यक्ष जगदीश तंवर ने बताया कि पहले बाबा की जोत आरती की गई, फिर गणेश वंदना से जागरण की शुरुआत हुई,इस अवसर पर बीकानेर के सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार नवदीप बीकानेरी, मास्टर भंवर अली, प्यारे लाल चौहान, जोधपुर की कृष्णा प्रिया मिलन, मेड़ता सिटी के ललित लहरिया, श्याम मोदी सहित आदि के द्वारा अपने भजनों से बाबा का श्रद्धा के तौर पर गुणगान किया गया। इस दौरान जागरण के बीच में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत का नेताजी फैन्स क्लब के कार्यकर्ताओं द्वारा माला, शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!