Bikaner Live

भांडाशाह मंदिर में शांति स्नात्र पूजा….


बीकानेर, 10 सितम्बर। भांडाशाह जैन मंदिर में रविवार को श्री चिंतामणि मंदिर प्रन्यास ट्रस्ट के तत्वावधान में खरतरगच्छ ज्ञान वाटिका के बच्चों, अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने जैन जागरूकता, देव, गुरु व धर्म के प्रति आस्था व विश्वास के सोच के साथ करीब चार घंटें जैन आगमों के मंत्रों व भक्ति गीतों के साथ परमात्मा की शांति स्नात्र पूजा की। पिछले रविवार को भुजिया बाजा के चिंतामणि जैन मंदिर में पूजा की गई।
श्री चिंतामणि मंदिर प्रन्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल धारिवाल ने बताया कि पूजा में ज्ञान वाटिका के बच्चों के आस्था के साथ नया उत्साह देखने को मिला। पूजा में पवन खजांची,श्रीमती सुनीत नाहटा व ज्ञान सेठिया के मार्ग दर्शन व नेतृत्व में पूजा की। स्नात्र पूजा के बाद प्रमोद गुलगुलिया, प्रदीप सेठिया, केशरी चंद बोथरा व धारिवाल परिवार की ओर से प्रभावना की गई।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!