Bikaner Live

ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने सावन के अंतिम सोमवार को रंगोलाई महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक सभी सुखी हों,निरोगी रहें के साथ की विश्व मंगल की कामना

ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने सावन के अंतिम सोमवार को रंगोलाई महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक
सभी सुखी हों,निरोगी रहें के साथ की विश्व मंगल की कामना
बीकानेर,16 अगस्त। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला ने श्रावण मास के अंतिम सोमवार को रंगोलाई महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया।
ऊर्जा मंत्री डॉ.कल्ला ने गणेश पूजन के साथ साथ अमृत रूद्राभिषेक भी किया। डॉ.कल्ला ने कहा कि भगवान शिव को सावन मास अत्यंत प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना करना श्रेष्ठ माना गया है। ऊर्जा मंत्री डॉ.कल्ला ने मंगल आरती के बाद सभी के सुखी होने,निरोगी होने के साथ विश्व के मंगलमय होने की कामना की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!