Bikaner Live

भागवत कथा में मनाया नंदोत्सव


बीकानेर। श्राद्ध पितृ पक्ष के अवसर पर पारीक चौक स्थित डूडीजी की कोटड़ी में चल रही भागवत कथा में बुधवार को चौथे दिन नंदोत्सव मनाया गया। आयोजक भंवरलाल पारीक ने बताया कि कथावाचक व्यास पीठाधीश्वर शिवेन्द्र स्वरूप महाराज ने कृष्ण से जुड़े प्रसंग सुनाए। महाराज ने बाल गोपाल की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। नंदोत्सव के अवसर पर पूरा कथा पंडाल झूम उठा और नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की गूंज चहूं ओर सुनाई देने लगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!